यह खबर हर बॉस को जरूर पढ़नी चाहिए। यदि आप बॉस हैं और अपने कर्मचारी को ऑफिस में फेसबुक इस्तेमाल करते हुए देखते हैं तो परेशान मत हों। कर्मचारी के फेसबुक इस्तेमाल करने का मतलब है कि वह मानसिक थकान से ब्रेक ले रहा है और यह ब्रेक उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। यह बात एक नए सर्वे में साफ हुई है।
एक रिसर्च के मुताबिक कर्मचारी काम के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई वजहों से करते हैं। इनमें से एक बड़ी और सबसे आम वजह यह होती है कि वे कुछ देर के लिए काम से ब्रेक लेते हुए खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं।
प्यू रिसर्च सेंट द्वारा अमेरिका के 2003 व्यस्क लोगों पर किए गए शोध के मुताबिक इसमें शामिल करीब 34 फीसद लोगों ने कहा कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल काम से होने वाली मानसिक थकान को दूर करने के लिए करते हैं।
सर्वे के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट्स लोगों को काम की गुणवत्ता सुधारने का मौका देते हैं। साथ ही ये अपने साथी कर्मचारियों से बेहतर संबंध कायम रखते हुए अपनी कंपनी के लिए और ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment