Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts

Wednesday, 8 June 2016

जानिए क्यों उमा भारती सरकार के खिलाफ ही करेंगी अनशन

महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर स्वतंत्र पर्यावरणविदों के विरोध को जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने राष्ट्रीय अपराध की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि अगर परियोजना में और देरी हुई तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी।
केन-बेतवा परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड क्षेत्र को व्यापक लाभ होगा। इसे पिछले साल दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन पर्यावरणीय मंजूरी के चलते परियोजना अटकी हुई है।
उमा ने कहा, 'परियोजना में देरी को मैं राष्ट्रीय अपराध मानती हूं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह राष्ट्रद्रोह है, लेकिन निश्चित रूप से यह राष्ट्रीय अपराध है। आप 70 लाख लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। दिल्ली में एसी चैंबर में बैठे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं जो लोग इससे प्रभावित होंगे, वह भी यह देखते हुए इसका पक्ष ले रहे हैं कि इससे 70 लाख लोगों को फायदा होगा।'

Thursday, 5 May 2016

यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं

यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं
यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं
प्यास तथा सूखे से तड़प रहे बुंदेलखंड पर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार देर शाम झांसी पहुंची वॉटर एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के साथ मुख्य सचिव ने गैरजरूरी बता दिया है।
गुरुवार को कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने इसे केंद्र सरकार की राजनीति करार दिया है। शिवपाल ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या नहीं है। केंद्र सरकार वहां ट्रेन से पानी भेजकर राजनीति कर रही है। शिवपाल ने कहा कि यह सच है कि बुंदेलखंड में पानी की जरा भी समस्या नहीं है। अगर जरुरत होगी तो हम पानी मांग लेंगे।
चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार को अब बुंदेलखंड की याद आ रही है। अब केंद्र सरकार वहां पर पानी भेजकर राजनीति कर रही है। शिवपाल ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा बुंदेलखंड में सूखे पर कोई मदद नहीं मिली। राज्य सरकार ने बुंदेलखंड की पूरी मदद की है। अब केंद्र सरकार थोड़ा सा पानी भेजकर सियासत कर रही है।