केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश से चार चेहरों को जगह मिली है। प्रदेश के राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेक को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके पहले वे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री थे। वहीं मंडला से लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री बनाया गया है। हाल ही में प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने अनिल माधव दवे और एमजे अकबर ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
Naidunia Hindi News - Comprehensive, up-to-date news coverage India, World, Business, Technology, Entertainment, Sports, Science, Health and Spotlight News.
Showing posts with label Prakash Javadekar. Show all posts
Showing posts with label Prakash Javadekar. Show all posts
Tuesday, 5 July 2016
Wednesday, 8 June 2016
जानिए क्यों उमा भारती सरकार के खिलाफ ही करेंगी अनशन
महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर स्वतंत्र पर्यावरणविदों के विरोध को जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने राष्ट्रीय अपराध की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि अगर परियोजना में और देरी हुई तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी।
केन-बेतवा परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड क्षेत्र को व्यापक लाभ होगा। इसे पिछले साल दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन पर्यावरणीय मंजूरी के चलते परियोजना अटकी हुई है।
उमा ने कहा, 'परियोजना में देरी को मैं राष्ट्रीय अपराध मानती हूं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह राष्ट्रद्रोह है, लेकिन निश्चित रूप से यह राष्ट्रीय अपराध है। आप 70 लाख लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। दिल्ली में एसी चैंबर में बैठे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं जो लोग इससे प्रभावित होंगे, वह भी यह देखते हुए इसका पक्ष ले रहे हैं कि इससे 70 लाख लोगों को फायदा होगा।'
Subscribe to:
Posts (Atom)