Showing posts with label Water Express. Show all posts
Showing posts with label Water Express. Show all posts

Thursday, 5 May 2016

यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं

यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं
यूपी ने ठुकराई केंद्र की 'वाटर एक्‍सप्रेस', कहा- जरूरत नहीं
प्यास तथा सूखे से तड़प रहे बुंदेलखंड पर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार देर शाम झांसी पहुंची वॉटर एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के साथ मुख्य सचिव ने गैरजरूरी बता दिया है।
गुरुवार को कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने इसे केंद्र सरकार की राजनीति करार दिया है। शिवपाल ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या नहीं है। केंद्र सरकार वहां ट्रेन से पानी भेजकर राजनीति कर रही है। शिवपाल ने कहा कि यह सच है कि बुंदेलखंड में पानी की जरा भी समस्या नहीं है। अगर जरुरत होगी तो हम पानी मांग लेंगे।
चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार को अब बुंदेलखंड की याद आ रही है। अब केंद्र सरकार वहां पर पानी भेजकर राजनीति कर रही है। शिवपाल ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा बुंदेलखंड में सूखे पर कोई मदद नहीं मिली। राज्य सरकार ने बुंदेलखंड की पूरी मदद की है। अब केंद्र सरकार थोड़ा सा पानी भेजकर सियासत कर रही है।