Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

Friday, 1 July 2016

पोलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पुर्तगाल यूरो कप सेमीफाइनल में

पुर्तगाल ने गुरुवार को पोलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। अब उसका सेमीफाइनल में मुकाबला बेल्जियम और वेल्स के विजेता से होगा।
पोलैंड के स्टार रॉबर्ट लेवानडोस्की ने दूसरे ही मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में पुर्तगाल के 18 वर्षीय रेनाटो सांचेज ने बॉक्स के करीब से एक शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हुआ और मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।

Sunday, 26 June 2016

लियोनेल मैसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने कोपा अमेरिका कप फाइनल की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। वे अब अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे, लेकिन बार्सिलोना क्लब की तरफ से खेलते रहेंगे।
चिली ने कोपा अमेरिका कप फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को 4-2 से पराजित किया था। फाइनल में हार के तुरंत बाद मैसी ने एक इंटरव्यू में घोषणा कर दी कि वे अब अर्जेंटीना टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।
मैसी ने संन्यास की घोषणा के तीन दिन पहले अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ (एएफए) के प्रति अपनी झुंझलाहट व्यक्त की थी। कोपा अमेरिका फाइनल की हार के बाद दुनिया के इस सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने तय किया कि बस अब बहुत हो गया। उनके फैंस सोच रहे होंगे कि उन्होंने यह फैसला भावुक होकर लिया और वे इस पर पुनर्विचार करेंगे। अगले विश्व कप को अभी दो वर्ष बाकी है और हो सकता है कि वह मैसी के लिए इस खिताब को जीतने का अंतिम मौका होगा।

Friday, 10 June 2016

Ind-Zim सीरीज का पहला मैच कल, जाने पूरे प्रोग्राम और सीधे प्रसारण का समय

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की सीरीज का आगाज शनिवार से होगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने युवा टीम भेजी है, वहीं जिम्बाब्वे ने भी देश के श्रेष्ठ क्रिकेटरों को टीम में शामिल किया है। भारत के लिए जहां कई युवा प्रतिभाएं मैदान पर उतरेंगी, वहीं मेजबान टीम की कोशिश कड़ी टक्कर देने की होगी। एक नजर पूरे कार्यक्रम पर-
  • पहला वनडे - 11 जून (शनिवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
  • दूसरा वनडे- 13 जून (सोमवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
  • तीसरा वनडे - 15 जून (बुधवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
टी-20
  • पहला टी-20- 18 जून (शनिवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।
  • दूसरा टी-20- 20 जून (सोमवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।
  • तीसरा टी-20- 22 जून (बुधवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।

Monday, 6 June 2016

रियो ओलिंपिक नहीं जा पाएंगे सुशील, कोर्ट का हस्‍तक्षेप से इन्‍कार

भारत को इससे पहले दो ओलिंपिक में पदक दिलाने वाले सुशील कुमार इस बार रियो आलिंपिक में शामिल नहीं हो पाएंगे। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने नरसिंह के साथ ट्रायल के लिए लगाई गई सुशील कुमार की याचिका सोमवार को खारिज कर दी है।
याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट तब तक रेसलिंग फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र में दखलंदाजी नहीं करेगी जब तक उसमें क‍िसी तरह की मनमानी या फिर अनुचित व्‍यवहार नजर नहीं आता। अदालत ने आगे कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ने खिलाड़ी के चयन के लिए पारदर्शी तरीके का उपयोग किया था। वादी का यह तर्क की ट्रायल कई महीनों पहले हुआ था और इसलिए यह तर्कसंगत नहीं है यह स्‍वीकार्य नहीं है।

Monday, 23 May 2016

रियो ओलिंपिक में नरसिंह यादव का पदक का दावा पुख्ता

रियो ओलिंपिक में नरसिंह यादव का पदक का दावा पुख्ता
रियो ओलिंपिक में नरसिंह यादव का पदक का दावा पुख्ता
रियो ओलिंपिक में 74 किलोग्राम भार वर्ग में अलग-अलग देशों के 19 पहलवान शामिल होंगे, इनमें कुछ पदक के प्रबल दावेदार हैं। इनमें से सात पहलवानों को भारत के नरसिंह पंचम यादव हरा चुके हैं। नरसिंह की यह उपलब्धि रियो में पदक के उनके दावे को पुख्ता करती है।
भारतीय कुश्ती संघ के प्रधान बृजभूषण शरण सिंह भी नरसिंह को पदक का दावा मजबूत मान रहे हैं। उनका कहना है कि नरसिंह का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है और उम्मीद है कि वह इसे बनाए रखेंगे।
रियो ओलिंपिक जाने वाले जिन विदेशी पहलवानों को नरसिंह हरा चुके हैं, उनमें उन देशों के पहलवान भी शामिल हैं, जिनका विश्व कुश्ती में रुतबा है। यानी विश्व चैंपियनशिप से लेकर ओलिंपिक तक जिन देशों के पहलवान पदक जीतने में माहिर हैं। इनमें जॉर्जिया के जकोब कमर शबिलि यूरोपियन गेम्स के पदक विजेता हैं।

कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब

कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब
कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब
विराट कोहली का कीर्तिमान बनाने का सिलसिला जारी है और उन्होंने रविवार को इस वर्ष टी-20 में रिकॉर्ड 17वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल-9 के प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
कोहली ने रायपुर में नाबाद 54 रन बनाते हुए आरसीबी को दिल्ली डेयरडेविल्स पर 6 विकेट से जीत दिलाई। यह कोहली का इस वर्ष टी-20 क्रिकेट में 17वां फिफ्टी प्लस स्कोर था और उन्होंने क्रिस गेल के एक वर्ष में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के रिकॉर्ड (16) को तोड़ा। गेल ने यह कीर्तिमान 2012 में बनाया था। कोहली इस वर्ष टी-20 मैचों में 17 फिफ्टी प्लस स्कोर की मदद से 1544 रन बना चुके हैं। विराट ने 4 शतक और 11 अर्द्धशतक बनाए।

Friday, 20 May 2016

IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला

IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला
IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-9 का 52वां मुकाबला खेला जाएगा। युवा खिलाड़ियों से भरी-पूरी दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।
दिल्ली के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान जहीर खान हैं। दोनों अपने अनुभव के दम पर टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ आईपीएल के इस सत्र की शीर्ष टीम हैदराबाद भी युवाओं से भरी है। इसकी अगुआई कप्तान डेविड वॉर्नर कर रहे हैं। वहीं टॉम मूडी और मुथैय्या मुरलीधरन जैसे अनुभवी टीम की कोचिंग कर रहे हैं। ऐसे में दोनों युवा टीमों के बीच मुकाबला टक्कर का होने वाला है।

Monday, 16 May 2016

कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड

कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड
कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इस वक्त जबर्दस्त फॉर्म में है और लीग के इस संस्करण में तीन शतक जड़ चुके हैं। आरसीबी को सोमवार को कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का सामना करना है और कोहली की निगाहें इस मैच में एक और जोरदार पारी खेलकर आईपीएल के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रनों के दुर्लभ रिकॉर्ड को तोड़ने पर रहेगी।
कोहली 11 मैचों में 677 रन बना चुके है और उन्हें क्रिस गेल और माइक हसी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 57 रनों की आवश्यकता है। कोहली के पास आईपीएल के इस संस्करण में कम से कम तीन मैच बाकी है और उनका इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग तय है। विराट के इस फॉर्म को देखते हुए उनके द्वारा इस रिकॉर्ड को केकेआर के खिलाफ भी तोड़ा जा सकता है।

Monday, 9 May 2016

विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया

विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया
विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी के नाम की सिफारिश बीसीसीआई से की है। आईपीएल इस समय चरम पर है और बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए अपनी खोज तेज कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्‍स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी संभावितों में शामिल है। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी और ब्रिस्बेन हीट के मुख्य कोच डेनियल विटोरी का नाम आगे बढ़ाया है।
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कोहली ने बीसीसीआई से मुख्य कोच के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए दावेदारों में विटोरी का नाम शामिल करने की सिफारिश की है। 37 वर्षीय विटोरी ने पिछले वर्ष मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला किया था।

Tuesday, 3 May 2016

BCCI ने खेल रत्न के लिए की कोहली के नाम की सिफारिश

BCCI ने खेल रत्न के लिए की कोहली के नाम की सिफारिश
BCCI ने खेल रत्न के लिए की कोहली के नाम की सिफारिश
बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफारिश की है। बोर्ड ने इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम की सिफारिश की है।
बीसीसीआई ने चार वर्षों बाद राजीव गांधी अवॉर्ड के लिए किसी क्रिकेटर का नाम भेजा है। इससे पहले उसने 2012 में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन लंदन ओलिंपिक के पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त् और निशानेबाज विजय कुमार को इस पुरस्कार से नवाजा गया था। द्रविड़ को वैसे अगले वर्ष (2013 में) देश के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्‍म भूषण से नवाजा गया था।

Thursday, 17 March 2016

FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक

FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक
FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक
क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी जग जाहिर है, लेकिन दोनों देशों के खेलप्रेमियों के लिहाज से इस बार हालात बिल्कुल जुदा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मार्च को होने वाले इस हाईप्रोफाइल मुकाबले से पहले हजारों भारतीय पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं तो सीमा पार बैठे इतने ही क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया का साथ देते नजर आ रहे हैं।
यह संभव हुआ है फेसबुक पर। दरअसल, इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर facebook.com/profilepicframes पेज बनाया गया है। यहां आकर यूजर अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में अपनी तस्वीर पर प्रोफाइल फ्रेम बना सकता है।
मार्क जकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर बताया, भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह उल्टा हो रहा है। यानी भारत की प्रोफाइल फ्रेम लगाने वालों में हजारों पाकिस्तान से हैं। भारत में ऐसा ही हो रहा है। ऐसा करने वाले अधिकांश भारतीय और पाकिस्तानी #ProfilesForPeace का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Friday, 4 March 2016

एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच

एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच
एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच
भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को एशिया कप में कमजोर यूएई को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

इससे पहले उसने बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और श्रीलंका को हराया था। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब रविवार को उसका मैच मेजबान बांग्‍लादेश से होगा।

मीरपुर के शेर ए बांग्‍ला स्‍टेडियम पर यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जवाब में भारत ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। युवराज सिंह 25 और शिखर धवन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।