Showing posts with label Cricket. Show all posts
Showing posts with label Cricket. Show all posts

Monday, 4 July 2016

विराट एंड कंपनी तैयारी शिविर में इस 'टेस्ट' में फेल

भारतीय बल्लेबाजों के मैच परिस्थितियों में बल्लेबाजी के 'टेस्ट' में असफल होने से चीफ कोच अनिल कुंबले और बैटिंग कोच संजय बांगर की चिंता बढ़ गई होगी।
चीफ कोच कुंबले ने वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी में जुटी भारतीय टेस्ट टीम को मैच परिस्थितियों से गुजारा। इस टेस्ट में बल्लेबाजों को एक घंटे के सत्र में तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों का सामना कराया गया। बल्लेबाजों के अनुशासनहीन प्रदर्शन ने बैटिंग कोच संजय बांगर की चिंता को बढ़ा दिया होगा। बेंगलुरू से 25 किमी दूर आलूर में यह टेस्ट करवाया गया, जिसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाजों की प्रमुख गेंदबाजों के सामने परीक्षा हुई।

Friday, 10 June 2016

Ind-Zim सीरीज का पहला मैच कल, जाने पूरे प्रोग्राम और सीधे प्रसारण का समय

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की सीरीज का आगाज शनिवार से होगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने युवा टीम भेजी है, वहीं जिम्बाब्वे ने भी देश के श्रेष्ठ क्रिकेटरों को टीम में शामिल किया है। भारत के लिए जहां कई युवा प्रतिभाएं मैदान पर उतरेंगी, वहीं मेजबान टीम की कोशिश कड़ी टक्कर देने की होगी। एक नजर पूरे कार्यक्रम पर-
  • पहला वनडे - 11 जून (शनिवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
  • दूसरा वनडे- 13 जून (सोमवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
  • तीसरा वनडे - 15 जून (बुधवार) सीधा प्रसारण दिन में 12:30 बजे से।
टी-20
  • पहला टी-20- 18 जून (शनिवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।
  • दूसरा टी-20- 20 जून (सोमवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।
  • तीसरा टी-20- 22 जून (बुधवार) सीधा प्रसारण शाम में 4:30 बजे से।

Wednesday, 1 June 2016

चैंपियंस ट्रॉफी: टीम इंडिया का पाकिस्तान से मुकाबला 4 जून को

भारत को अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है। यह टूर्नामेंट 1 से 18 जून 2017 तक खेला जाएगा।
ग्रुप 'ए' में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें होंगी। भारत और परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच 4 जून को एजबेस्टन में मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा। इसके बाद उसे श्रीलंका से 8 जून को ओवल में और द. अफ्रीका से 11 जून को ओवल में भिड़ना होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और बांग्लादेश के ओवल में 1 जून को होने वाले मैच के साथ होगी।

Monday, 30 May 2016

आरसीबी के खिलाफ वॉर्नर ही उठा सकते थे ऐसा जोखिम

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल-9 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रेरणादायी नेतृत्व करते हुए टीम को पहली बार खिताबी सफलता दिलाई। वॉर्नर ने न केवल बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वरन युवा और अनुभवी खिलाड़ी को सितारों रहित टीम को एकजुटता के साथ सफलता की मंजिल पर चढ़ाया। यह आईपीएल वॉर्नर के करियर में अहम पड़ाव साबित होगा, क्योंकि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से सभी का दिल जीता।
आईपीएल-9 की शुरुआत से पहले किसी ने भी इस टीम की खिताब जीतने की उम्मीद नहीं की थी। टीम में कोई सितारा खिलाड़ी नहीं था, इसके बावजूद टीम ने इस आईपीएल अभियान के दौरान हर जगह अपना परचम लहराया। टीम को कई खिलाड़‍ियों की चोट के रूप में कई झटके भी लगे, लेकिन सका अभियान प्रभावित नहीं हुआ।
टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण लीग में सबसे खतरनाक था। अनुभवी आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और युवा मुस्ताफिजुर रहमान की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने सभी टीमों के बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक परेशान रखा। नेहरा चोट की वजह से कुछ मैचों में नहीं खेल पाए तो युवा बरिंदर सरन ने उनकी जगह भरने की कोशिश की। मुस्ताफिजुर ने डेथ ओवरों के कातिलाना गेंदबाजी की और लीग के इमर्जिंग प्लेयर चुने गए तो भुवी ने 23 विकेटों के साथ पर्पल कैप हासिल की।
Read More - आरसीबी के खिलाफ वॉर्नर ही उठा सकते थे ऐसा जोखिम

Monday, 23 May 2016

कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब

कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब
कोहली ने अब तोड़ा गेल का कीर्तिमान, इतिहास रचने के करीब
विराट कोहली का कीर्तिमान बनाने का सिलसिला जारी है और उन्होंने रविवार को इस वर्ष टी-20 में रिकॉर्ड 17वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल-9 के प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
कोहली ने रायपुर में नाबाद 54 रन बनाते हुए आरसीबी को दिल्ली डेयरडेविल्स पर 6 विकेट से जीत दिलाई। यह कोहली का इस वर्ष टी-20 क्रिकेट में 17वां फिफ्टी प्लस स्कोर था और उन्होंने क्रिस गेल के एक वर्ष में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के रिकॉर्ड (16) को तोड़ा। गेल ने यह कीर्तिमान 2012 में बनाया था। कोहली इस वर्ष टी-20 मैचों में 17 फिफ्टी प्लस स्कोर की मदद से 1544 रन बना चुके हैं। विराट ने 4 शतक और 11 अर्द्धशतक बनाए।

Friday, 20 May 2016

IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला

IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला
IPL: डेयरडेविल्स और सनराइजर्स के बीच अाज रायपुर में मुकाबला
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-9 का 52वां मुकाबला खेला जाएगा। युवा खिलाड़ियों से भरी-पूरी दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।
दिल्ली के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान जहीर खान हैं। दोनों अपने अनुभव के दम पर टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ आईपीएल के इस सत्र की शीर्ष टीम हैदराबाद भी युवाओं से भरी है। इसकी अगुआई कप्तान डेविड वॉर्नर कर रहे हैं। वहीं टॉम मूडी और मुथैय्या मुरलीधरन जैसे अनुभवी टीम की कोचिंग कर रहे हैं। ऐसे में दोनों युवा टीमों के बीच मुकाबला टक्कर का होने वाला है।

Monday, 16 May 2016

कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड

कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड
कोहली आज तोड़ सकते हैं आईपीएल का यह दुर्लभ रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इस वक्त जबर्दस्त फॉर्म में है और लीग के इस संस्करण में तीन शतक जड़ चुके हैं। आरसीबी को सोमवार को कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का सामना करना है और कोहली की निगाहें इस मैच में एक और जोरदार पारी खेलकर आईपीएल के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रनों के दुर्लभ रिकॉर्ड को तोड़ने पर रहेगी।
कोहली 11 मैचों में 677 रन बना चुके है और उन्हें क्रिस गेल और माइक हसी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 57 रनों की आवश्यकता है। कोहली के पास आईपीएल के इस संस्करण में कम से कम तीन मैच बाकी है और उनका इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग तय है। विराट के इस फॉर्म को देखते हुए उनके द्वारा इस रिकॉर्ड को केकेआर के खिलाफ भी तोड़ा जा सकता है।

Monday, 9 May 2016

विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया

विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया
विराट ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए विटोरी का नाम सुझाया
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी के नाम की सिफारिश बीसीसीआई से की है। आईपीएल इस समय चरम पर है और बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए अपनी खोज तेज कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्‍स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी संभावितों में शामिल है। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी और ब्रिस्बेन हीट के मुख्य कोच डेनियल विटोरी का नाम आगे बढ़ाया है।
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार कोहली ने बीसीसीआई से मुख्य कोच के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए दावेदारों में विटोरी का नाम शामिल करने की सिफारिश की है। 37 वर्षीय विटोरी ने पिछले वर्ष मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला किया था।

Thursday, 17 March 2016

FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक

FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक
FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक
क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी जग जाहिर है, लेकिन दोनों देशों के खेलप्रेमियों के लिहाज से इस बार हालात बिल्कुल जुदा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मार्च को होने वाले इस हाईप्रोफाइल मुकाबले से पहले हजारों भारतीय पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं तो सीमा पार बैठे इतने ही क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया का साथ देते नजर आ रहे हैं।
यह संभव हुआ है फेसबुक पर। दरअसल, इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर facebook.com/profilepicframes पेज बनाया गया है। यहां आकर यूजर अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में अपनी तस्वीर पर प्रोफाइल फ्रेम बना सकता है।
मार्क जकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर बताया, भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह उल्टा हो रहा है। यानी भारत की प्रोफाइल फ्रेम लगाने वालों में हजारों पाकिस्तान से हैं। भारत में ऐसा ही हो रहा है। ऐसा करने वाले अधिकांश भारतीय और पाकिस्तानी #ProfilesForPeace का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Friday, 4 March 2016

एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच

एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच
एशिया कप: भारत ने सिर्फ 61 गेंद में जीत लिया मैच
भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को एशिया कप में कमजोर यूएई को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

इससे पहले उसने बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और श्रीलंका को हराया था। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब रविवार को उसका मैच मेजबान बांग्‍लादेश से होगा।

मीरपुर के शेर ए बांग्‍ला स्‍टेडियम पर यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जवाब में भारत ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। युवराज सिंह 25 और शिखर धवन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।


Tuesday, 1 March 2016

WT20: धर्मशाला में भारत-पाक मैच को लेकर बीसीसीआई उलझन में

WT20: धर्मशाला में भारत-पाक मैच को लेकर बीसीसीआई उलझन में
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ट्‍वेंटी-20 विश्व कप के दौरान सुरक्षा प्रदान करने से इंकार करने के कारण बीसीसीआई उलझन में फंस गया है।

बीसीसीआई के सचिव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को क्रिकेट में राजनीति को नहीं घुसेड़ना चाहिए। टी-20 विश्व कप का यह बहुप्रतिक्षित मुकाबला 19 मार्च को निर्धारित है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा कि राज्य सरकार इस मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नहीं कर पाएगी।

बीसीसीआई सचिव ठाकुर ने कहा- 'राज्य सरकार को इस मैच के बारे में कई महीनों पहले से पता था, लेकिन पहले कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की गई थी। विश्व कप के मैच स्थलों का फैसला करीब एक वर्ष पहले हो गया था और कौनसा मैच कहां होगा ‍इसका निर्णय भी छह महीने पहले हो चुका था।