![]() |
| WT20: धर्मशाला में भारत-पाक मैच को लेकर बीसीसीआई उलझन में |
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान सुरक्षा प्रदान करने से इंकार करने के कारण बीसीसीआई उलझन में फंस गया है।
बीसीसीआई के सचिव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को क्रिकेट में राजनीति को नहीं घुसेड़ना चाहिए। टी-20 विश्व कप का यह बहुप्रतिक्षित मुकाबला 19 मार्च को निर्धारित है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा कि राज्य सरकार इस मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नहीं कर पाएगी।
बीसीसीआई सचिव ठाकुर ने कहा- 'राज्य सरकार को इस मैच के बारे में कई महीनों पहले से पता था, लेकिन पहले कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की गई थी। विश्व कप के मैच स्थलों का फैसला करीब एक वर्ष पहले हो गया था और कौनसा मैच कहां होगा इसका निर्णय भी छह महीने पहले हो चुका था।

No comments:
Post a Comment