![]() |
| FB पर विरोधी टीम का समर्थन कर रहे भारत-पाक क्रिकेट प्रशंसक |
क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी जग जाहिर है, लेकिन दोनों देशों के खेलप्रेमियों के लिहाज से इस बार हालात बिल्कुल जुदा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मार्च को होने वाले इस हाईप्रोफाइल मुकाबले से पहले हजारों भारतीय पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं तो सीमा पार बैठे इतने ही क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया का साथ देते नजर आ रहे हैं।
यह संभव हुआ है फेसबुक पर। दरअसल, इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर facebook.com/profilepicframes पेज बनाया गया है। यहां आकर यूजर अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में अपनी तस्वीर पर प्रोफाइल फ्रेम बना सकता है।
मार्क जकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर बताया, भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह उल्टा हो रहा है। यानी भारत की प्रोफाइल फ्रेम लगाने वालों में हजारों पाकिस्तान से हैं। भारत में ऐसा ही हो रहा है। ऐसा करने वाले अधिकांश भारतीय और पाकिस्तानी #ProfilesForPeace का इस्तेमाल कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment