![]() |
| जोगी के नक्सलियों से संबंध, मिशनरियों को दिया संरक्षण: चिन्मयानंद |
छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद स्वामी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर जमकर निशाना साधा। सर्किट हाउस में बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वामी ने कहा- अजीत जोगी के नक्सलियों के संबंध हैं।
जोगी ने नक्सलियों और ईसाई मिशनरियों को संरक्षण दिया था। उनके कार्यकाल में धर्मांतरण बढ़ रहा था, जिसके कारण प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया। वहीं, राहुल गांधी पर स्वामी ने कहा-उनके अंदर राजीव गांधी का खून कम और सोनिया गांधी का खून ज्यादा है, इसलिए राहुल की सोच में भारतीय भावना कम है।
यही कारण है कि जवाहरलाल नेहरू की एक पीढ़ी आज देशद्रोहियों के साथ खड़ी है। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस इतनी दिशाहीन हो जाएगी, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि जो नारे कश्मीर की घाटी में लगते थे, उन्हें साम्यवादी अब राजधानी के विश्वविद्यालय में लगा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment