![]() |
| मप्र पुलिस की 'पब्लिक इमेज' देश में सबसे खराब |
मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मुलाबले अपराध काफी कम है, बावजूद यहां की पुलिस की पब्लिक इमेज बेहद खराब है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि देश में सबसे ज्यादा शिकायतें मध्य प्रदेश की पुलिस के खिलाफ ही मिलती है। यह आम लोगों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन सहित दूसरे मामलों में उनकी संलिप्तता को देखते हुए की जाती है।
यह बात अलग है, कि इनमें से कम ही मामलों में उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। बाकी के मामलों को दबा दिया गया या फिर पुलिस बच निकली। मध्य प्रदेश को लेकर यह खुलासा गृह मंत्रालय की उस रिपोर्ट से हुआ है, जो मंत्रालय द्वारा पिछले दिनों संसद में पेश की गई। इसमें बताया कि किस राज्य में वहां की पुलिस के खिलाफ कितनी शिकायत हर साल मिलती है, साथ ही उन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई।
Read More - मप्र पुलिस की 'पब्लिक इमेज' देश में सबसे खराब

No comments:
Post a Comment