Showing posts with label MP Police. Show all posts
Showing posts with label MP Police. Show all posts

Friday, 1 April 2016

डीजीपी के गनमैन से एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

डीजीपी के गनमैन से एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी
डीजीपी के गनमैन से एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी
पुलिस महानिदेशक के गनमैन के साथ एक करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी सामने आई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लोन निकालकर यह धोखाधड़ी की गई।
जानकारी के मुताबिक 23वीं बटालियन के प्रकाश सिंह नामक पुलिसकर्मी डीजीपी का गनमैन है जिसने एसबीआई की टीटीनगर शाखा से अपने पारिवारिक उपयोग के लिए दो लाख का लोन लिया था। जब यह चुकता हो गया तो वह बैंक में इसकी जानकारी लेने गया कि उस लोन खाते में कोई बकाया तो नहीं है तो क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो लिमिटेड सुविधा से बैंक ने प्रकाश सिंह के लोन की जानकारी निकाली।
क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो लिमिटेड से प्रकाश सिंह पर बकाया लोन राशि का ब्योरा निकाले जाने पर पता चला कि उनके नाम से टाटा बैंक, मैग्ना बैंक, एचडीबी बैंक, महिंद्रा बैंक और अन्य बैंकों से करीब एक करोड़ 17 लाख 81 हजार 163 रुपए का लोन है। इतनी बड़ी राशि उसके नाम से बैंकों में लोन के नाम से दर्ज होने पर उसने भोपाल क्राइम ब्रांच को शिकायत की कि फर्जी दस्तावेजों से उसके नाम से विभिन्न बैंकों से लोन लिया गया है जबकि उसने एसबीआई के अलावा किसी बैंक से लोन ही नहीं लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Thursday, 17 March 2016

मप्र पुलिस की 'पब्लिक इमेज' देश में सबसे खराब

मप्र पुलिस की 'पब्लिक इमेज' देश में सबसे खराब
मप्र पुलिस की 'पब्लिक इमेज' देश में सबसे खराब
मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मुलाबले अपराध काफी कम है, बावजूद यहां की पुलिस की पब्लिक इमेज बेहद खराब है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि देश में सबसे ज्यादा शिकायतें मध्य प्रदेश की पुलिस के खिलाफ ही मिलती है। यह आम लोगों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन सहित दूसरे मामलों में उनकी संलिप्तता को देखते हुए की जाती है।
यह बात अलग है, कि इनमें से कम ही मामलों में उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। बाकी के मामलों को दबा दिया गया या फिर पुलिस बच निकली। मध्य प्रदेश को लेकर यह खुलासा गृह मंत्रालय की उस रिपोर्ट से हुआ है, जो मंत्रालय द्वारा पिछले दिनों संसद में पेश की गई। इसमें बताया कि किस राज्य में वहां की पुलिस के खिलाफ कितनी शिकायत हर साल मिलती है, साथ ही उन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई।

Tuesday, 23 February 2016

बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला, महिला को बचाया, बच्चे की तलाश

बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला
बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला
भेड़ाघाट थाना के धुंआधार में दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने अपने सात साल के बच्चे को धुंआधार में फेंका और खुद कूंद गई। महिला को कूंदते देख वहां खड़े गोताखोरों ने महिला को बचा लिया।

महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर निवासी शिवकुमार उर्फ जय की पत्नी आशा अपने दो बच्चों को लेकर सुबह भेड़ाघाट पहुंची, जहां उसने अपने एक बच्चे सौरभ काछी को धुंआधार में फेंक दिया। इसके बाद आशा स्वयं धुआंधार में कूंद गई। जिसे वहां खड़े गोताखोरों ने बचा दिया। इसके बाद उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।