Showing posts with label Bhedaghat. Show all posts
Showing posts with label Bhedaghat. Show all posts

Tuesday, 23 February 2016

बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला, महिला को बचाया, बच्चे की तलाश

बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला
बच्चे को धुंआधार में फेक खुद भी कूदी महिला
भेड़ाघाट थाना के धुंआधार में दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने अपने सात साल के बच्चे को धुंआधार में फेंका और खुद कूंद गई। महिला को कूंदते देख वहां खड़े गोताखोरों ने महिला को बचा लिया।

महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर निवासी शिवकुमार उर्फ जय की पत्नी आशा अपने दो बच्चों को लेकर सुबह भेड़ाघाट पहुंची, जहां उसने अपने एक बच्चे सौरभ काछी को धुंआधार में फेंक दिया। इसके बाद आशा स्वयं धुआंधार में कूंद गई। जिसे वहां खड़े गोताखोरों ने बचा दिया। इसके बाद उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।