Showing posts with label Robert Lewandowski. Show all posts
Showing posts with label Robert Lewandowski. Show all posts

Friday, 1 July 2016

पोलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पुर्तगाल यूरो कप सेमीफाइनल में

पुर्तगाल ने गुरुवार को पोलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। अब उसका सेमीफाइनल में मुकाबला बेल्जियम और वेल्स के विजेता से होगा।
पोलैंड के स्टार रॉबर्ट लेवानडोस्की ने दूसरे ही मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में पुर्तगाल के 18 वर्षीय रेनाटो सांचेज ने बॉक्स के करीब से एक शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हुआ और मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।