![]() |
| बस्तर में हर तीन किमी पर बारुदी सुरंग |
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने जवानों पर अटैक करने के लिए सीधी लड़ाई की जगह बारुदी सुरंग से हमले की रणनीति बनाई है। हाल ही में नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर सात जवानों की हत्या कर दी। इसके बाद सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रारंभिक जांच की, उसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
बस्तर के अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों ने हर तीन किलोमीटर पर एक बारुदी सुरंग बिछाई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार अंदरुनी इलाकों में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान बड़े पैमाने पर आईईडी बरामद हो रहे हैं। यह आईईडी एक किलो से लेकर दस किलो तक के हैं।
Read More - बस्तर में हर तीन किमी पर बारुदी सुरंग

No comments:
Post a Comment