![]() |
| एसईसीएल से छिन गया नंबर वन का तमगा |
कोल इंडिया में नंबर वन पद पर कई वर्षों से काबिज एसईसीएल इस बार पिछड़ गया। लक्ष्य से कम होने के बाद भी एमसीएल ने सर्वाधिक 137 एमटी कोयला उत्पादन कर नंबर वन पर कब्जा जमा लिया। एसईसीएल 135.66 एमटी के साथ दूसरे स्थान पर रही । इसके बाद भी उत्पादन में 5.8 फीसद ग्रोथ रहा। डिस्पैच में एसईसीएल ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
एसईसीएल सहित कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य आनुषांगिक कंपनियों से वित्तीय वर्ष 2015-16 में उत्पादित कोयला व डिस्पैच के रिकार्ड सामने आ गए हैं। इसमें सर्वाधिक 150 एमटी कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य महानदी कोल फिल्ड लिमिटेड (एमसीएल) को दिया गया था। इसके एवज में कंपनी ने 137.90 एमटी ही कोयला उत्पादन कर सकी, जबकि एसईसीएल ने 137 एमटी के एवज में 136.66 एमटी उत्पादन किया।
Read More - एसईसीएल से छिन गया नंबर वन का तमगा

No comments:
Post a Comment