Showing posts with label simhasthakadhe. Show all posts
Showing posts with label simhasthakadhe. Show all posts

Tuesday, 26 April 2016

घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत

घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत
घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत
ये न पारंपरिक साधु हैं न संन्यासी। कोई तामझाम भी नहीं। फिर भी भीड़ ऐसी, जो सिंहस्थ के सेलिब्रिटी संतों को भी मात दे रही है। आशीर्वाद मांगने के लिए लंबी कतार, घंटेभर बाद करीब जाने का मौका। ये सब हो रहा है मेला क्षेत्र के एक कोने में लगे किन्नर अखाड़े में। महंगी कार में आने वाले से लेकर सिर पर पोटली रख कर आने वाला ठेठ गांव का बंदा यहां आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।
किन्नर को लेकर अमूमन यही आम धारणा रहती है कि तीज त्योहार, परिवार में शादी ब्याह, संतान होने पर नेग मांगने वाला एक समुदाय, लेकिन सिंहस्थ में इस अखाड़े की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। यहां आशीर्वाद पाने के लिए आने वाले खुद बरकत लेकर जा रहे हैं।