Showing posts with label simhastha kumbh mela. Show all posts
Showing posts with label simhastha kumbh mela. Show all posts

Monday, 16 May 2016

सिंहस्थ में जाने पर अड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, अस्पताल में अनशन

सिंहस्थ में जाने पर अड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, अस्पताल में अनशन
सिंहस्थ में जाने पर अड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, अस्पताल में अनशन
2008 मालेगांव बम ब्लास्ट में पिछले दिनों क्लिन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ में जाने की रट लगाई है। उज्जैन जाने की मांग को लेकर प्रज्ञा ने यहां पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
प्रज्ञा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उन्हें उज्जैन सिंहस्थ में जाने की अनुमति नहीं दी, तो वे 21 मई को जल समाधि ले लेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने दवाइयां लेने से मना किया है। वहीं इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
करीब सात सालों से जेल में बंद प्रज्ञा को कैंसर के उपचार के लिए कोर्ट ने अस्पताल में रहने की अनुमति प्रदान की है। प्रज्ञा ने कल पत्र लिखकर राज्य सरकार से सिहंस्थ में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने राज्यपाल और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है।

Tuesday, 26 April 2016

घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत

घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत
घर-घर जाकर नेग मांगने वाले यहां बांट रहे बरकत
ये न पारंपरिक साधु हैं न संन्यासी। कोई तामझाम भी नहीं। फिर भी भीड़ ऐसी, जो सिंहस्थ के सेलिब्रिटी संतों को भी मात दे रही है। आशीर्वाद मांगने के लिए लंबी कतार, घंटेभर बाद करीब जाने का मौका। ये सब हो रहा है मेला क्षेत्र के एक कोने में लगे किन्नर अखाड़े में। महंगी कार में आने वाले से लेकर सिर पर पोटली रख कर आने वाला ठेठ गांव का बंदा यहां आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।
किन्नर को लेकर अमूमन यही आम धारणा रहती है कि तीज त्योहार, परिवार में शादी ब्याह, संतान होने पर नेग मांगने वाला एक समुदाय, लेकिन सिंहस्थ में इस अखाड़े की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। यहां आशीर्वाद पाने के लिए आने वाले खुद बरकत लेकर जा रहे हैं।