Showing posts with label cabinet expansion. Show all posts
Showing posts with label cabinet expansion. Show all posts

Wednesday, 29 June 2016

कैबिनेट विस्तार : मुख्यमंत्री लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना

शिवराज मंत्रिमंडल का प्रस्तावित विस्तार दिल्ली में हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद तय होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। सीएम शाम तक वापस भोपाल लौट आएंगे। उधर राज्यपाल को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। माना जा रहा है कि रात तक मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल लिस्ट तैयार हो सकती है।
मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ मंगलवार रात मुख्यमंत्री निवास पर मंथन किया।

Tuesday, 28 June 2016

नेता पुत्रों को शिवराज कैबिनेट में लाने का दबाव

शिवराज कैबिनेट के प्रस्तावित विस्तार में नेता पुत्रों को लेने का दबाव बढ़ने लगा है। अपवादस्वरूप पहली बार के विधायकों को भी मौका मिल सकता है। 30 जून को बहुप्रतीक्षित विस्तार की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र सखलेचा के पुत्र ओमप्रकाश सखलेचा, वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग के बेटे विश्वास और थावरचंद गेहलोत के बेटे जितेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल कराने की जोर-आजमाइश चल रही है।
ढाई साल से बतौर राज्यमंत्री काम कर रहे दीपक जोशी एवं सुरेंद्र पटवा को पदोन्नत किए जाने की चर्चा है। उन्हें कैबिनेट दर्जा या स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है। भाजपा संगठन ने क्राइटेरिया तय किया था कि पहली बार के विधायकों को मौका नहीं मिलेगा, लेकिन दो दिन बाद संभावित विस्तार में इसका अपवाद सामने आ सकता है।