Showing posts with label shivraj cabinet. Show all posts
Showing posts with label shivraj cabinet. Show all posts

Tuesday, 28 June 2016

नेता पुत्रों को शिवराज कैबिनेट में लाने का दबाव

शिवराज कैबिनेट के प्रस्तावित विस्तार में नेता पुत्रों को लेने का दबाव बढ़ने लगा है। अपवादस्वरूप पहली बार के विधायकों को भी मौका मिल सकता है। 30 जून को बहुप्रतीक्षित विस्तार की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र सखलेचा के पुत्र ओमप्रकाश सखलेचा, वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग के बेटे विश्वास और थावरचंद गेहलोत के बेटे जितेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल कराने की जोर-आजमाइश चल रही है।
ढाई साल से बतौर राज्यमंत्री काम कर रहे दीपक जोशी एवं सुरेंद्र पटवा को पदोन्नत किए जाने की चर्चा है। उन्हें कैबिनेट दर्जा या स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है। भाजपा संगठन ने क्राइटेरिया तय किया था कि पहली बार के विधायकों को मौका नहीं मिलेगा, लेकिन दो दिन बाद संभावित विस्तार में इसका अपवाद सामने आ सकता है।