Showing posts with label Kerala. Show all posts
Showing posts with label Kerala. Show all posts

Wednesday, 8 June 2016

बकाया नहीं दिया तो सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

पहले से भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। केरल के एक मशहूर कॉन्ट्रैक्टर ने बकाया राशि के भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। हीथर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लिखाई गई एफआईआर में केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट के चेयरमैन रमेश चेन्निथला का नाम शामिल है।
कंपनी ने कोर्ट जाने का फैसला केरल में नय्यर बांध पर राजीव गांधी की प्रतिमा के निर्माण पर बकाया 2.8 करोड़ रूपए के भुगतान न होने पर किया। सूत्रों के मुताबिक हीथर कंस्ट्रक्शन ने केरल में एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर देय राशि के भुगतान न होने पर कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई।

Thursday, 26 May 2016

'सबसे खूबसूरत महिला ऑफ‍िसर्स' के लेख पर भड़की केरल की IPS ऑफ‍िसर

 'सबसे खूबसूरत महिला ऑफ‍िसर्स' के लेख पर भड़की केरल की IPS ऑफ‍िसर
 'सबसे खूबसूरत महिला ऑफ‍िसर्स' के लेख पर भड़की केरल की IPS ऑफ‍िसर
केरल की महिला आईपीएस ऑफ‍िसर मेरिन जोसेफ ने एक स्‍थानीय हिंदी बेवसाइट पर 'भारत की 10 सबसे खुबसूरत आईएएस और आईपीएस ऑफ‍िसर'जैसे लेख लिखने को लेकर फटकार लगाई है। मुन्‍नार में सहायक अधीक्षक जोसेफ ने अपने वायरल फेसबुक पोस्‍ट में भारतीय मीडिया को महिलाओं को वस्‍तु के रूप में पेश करने और उनके काम और पेशेवर उपलब्धियों को उनके लुक से कम आंकने के लि‍ए लताड़ा है।
उन्‍होंने मीडिया के नजरिए की कड़ी आलोचना की है। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट पर लिखा ' क्‍या कभी सोचा है कि खूबसूरत पुरुष आईएएस और आईपीएस ऑफिसर की लिस्ट क्यों नहीं बनाई जाती।’
वे लिखती हैं ' ये सभी बहादुर अधिकारी भारत जैसे देश में, जहां हर चीज में गंदी राजनीति है उसको दरकिनार करके काम करती हैं, फिर भी ऐसे अधिकारियों की लिस्ट दिखाई जाती है जिसे लोग घूर-घूरकर देख सकें।’

Wednesday, 18 May 2016

केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान

केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान
केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान
केरल के मध्य और दक्षिणी जिलों में बेहद तेज बारिश हुई है। इससे तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान होने की खबर है। वहीं, तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई और इसके तटीय इलाकों में अगले दो दिनों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल में तेज बारिश और समुद्री उफान के कारण राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम और तटीय जिलों अलपुझा और एर्नाकुलम में सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। प्रशासन ने निचले तटीय इलाकों से सभी लोगों को हटाने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविर भी खोले गए हैं ताकि बारिश से प्रभावित लोगों को आसरा दिया जा सके।

केरल में मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश (7 सेमी तक) से लेकर अत्यधिक तेज बारिश (13 सेमी तक) केरल में एक-दो जगहों पर 19 मई की सुबह तक जारी रहेगी। राज्य के आपदा प्रबंधन प्रशासन का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम में मानसून होने के कारण इतनी भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव होने के कारण इतनी अप्रत्याशित बारिश हुई। उन्होंने आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने की आशंका के चलते जिला कलेक्टर को अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

Tuesday, 12 April 2016

सरेंडर करने लगे पुत्तिंगल मंदिर समिति के सदस्य

सरेंडर करने लगे पुत्तिंगल मंदिर समिति के सदस्य
सरेंडर करने लगे पुत्तिंगल मंदिर समिति के सदस्य
केरल के पुत्तिंगल देवी मंदिर में आग लगने की भीषण घटना में मरने वालों की संख्या 112 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 24 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सरेंडर करना शुरू कर दिया है। अब तक सात सदस्य सामने चुके हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट से अध्यक्ष जयलाल, सचिव जे. कृष्णमूर्ति, शिवप्रसाद, सुंदरन पिल्लई और रविंद्रन पिल्लई शामिल हैं। हादसे के बाद से सभी फरार थे।
वहीं, एसपी (क्राइम) टीएफ जेवियर का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में बीस आरोपी हैं और यह संख्या बढ़ भी सकती है।
पुलिस की इजाजत से आतिशबाजी?
इससे पहले हुए एक अहम खुलासे में पता चला है कि कोल्लम के मंदिर में पुलिस की इजाजत से आतिशबाजी प्रतियोगिता हो रही थी।