![]() |
| सरेंडर करने लगे पुत्तिंगल मंदिर समिति के सदस्य |
केरल के पुत्तिंगल देवी मंदिर में आग लगने की भीषण घटना में मरने वालों की संख्या 112 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 24 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सरेंडर करना शुरू कर दिया है। अब तक सात सदस्य सामने चुके हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट से अध्यक्ष जयलाल, सचिव जे. कृष्णमूर्ति, शिवप्रसाद, सुंदरन पिल्लई और रविंद्रन पिल्लई शामिल हैं। हादसे के बाद से सभी फरार थे।
वहीं, एसपी (क्राइम) टीएफ जेवियर का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में बीस आरोपी हैं और यह संख्या बढ़ भी सकती है।
पुलिस की इजाजत से आतिशबाजी?
इससे पहले हुए एक अहम खुलासे में पता चला है कि कोल्लम के मंदिर में पुलिस की इजाजत से आतिशबाजी प्रतियोगिता हो रही थी।
Read More - सरेंडर करने लगे पुत्तिंगल मंदिर समिति के सदस्य

No comments:
Post a Comment