Tuesday, 12 April 2016

प्रिंस विलियम और केट ने पीएम मोदी से की मुलाकात

प्रिंस विलियम और केट ने पीएम मोदी से की मुलाकात
प्रिंस विलियम और केट ने पीएम मोदी से की मुलाकात
अपने पहले भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। यह शाही जोड़ा पीएम मोदी के साथ लंच पर उनकी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहा है। उसके बाद प्रिंस कुछ नेताओं से मिलेंगे और फिर युवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। शाम को ही प्रिंस अपनी पत्नी के साथ असम के काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे।
बता दें कि 10 अप्रैल को ही प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भारत दौरे पाए आए थे। मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले इन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों के श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने गरीब बच्चों के एक चैरिटी क्रिकेट मैच में भी हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment