Showing posts with label Puducherry. Show all posts
Showing posts with label Puducherry. Show all posts

Wednesday, 18 May 2016

केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान

केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान
केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश से भारी नुकसान
केरल के मध्य और दक्षिणी जिलों में बेहद तेज बारिश हुई है। इससे तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान होने की खबर है। वहीं, तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई और इसके तटीय इलाकों में अगले दो दिनों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल में तेज बारिश और समुद्री उफान के कारण राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम और तटीय जिलों अलपुझा और एर्नाकुलम में सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। प्रशासन ने निचले तटीय इलाकों से सभी लोगों को हटाने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविर भी खोले गए हैं ताकि बारिश से प्रभावित लोगों को आसरा दिया जा सके।

केरल में मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश (7 सेमी तक) से लेकर अत्यधिक तेज बारिश (13 सेमी तक) केरल में एक-दो जगहों पर 19 मई की सुबह तक जारी रहेगी। राज्य के आपदा प्रबंधन प्रशासन का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम में मानसून होने के कारण इतनी भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव होने के कारण इतनी अप्रत्याशित बारिश हुई। उन्होंने आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने की आशंका के चलते जिला कलेक्टर को अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।