Showing posts with label Jammu and Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Jammu and Kashmir. Show all posts

Friday, 6 May 2016

भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की तो 7 साल कैद, 100 करोड़ जुर्माना

भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की तो 7 साल कैद, 100 करोड़ जुर्माना
भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की तो 7 साल कैद, 100 करोड़ जुर्माना
अब उन लोगों की खैर नहीं जो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान में और अरुणाचल प्रदेश को चीन में दिखाते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ऐसा करने वालों को सात साल की सख्त कैद और 100 करोड़ रुपया जुर्माना की सजा पर विचार कर रही है।
इस तरह अब नक्शा बनाने या छापने वालों के साथ ही ऑनलाइन पोस्ट करने वालों को भी बहुत सावधानी रखना होगी।
केंद्र सरकार जियोस्पेटियल इनफोर्मेशन रेग्युलेशन बिल लाने जा रही है। इसके मसौदे में यह प्रवाधान भी है कि यदि कोई संस्थान या व्यक्ति अंतरिक्ष से भारत की तस्वीरें या एयरक्राफ्ट, एयरशिप्स, बेलून, यूएवी जैसे साधनों से किसी भी हिस्से का डेटा लेना चाहता है तो उसे पहले सरकार की अनुमति लेना होगी। इस काम के लिए सरकार लाइसेंस भी जारी करेगी।

Monday, 2 May 2016

हुर्रियत से पाकि‍स्‍तान करे बात तो केंद्र सरकार को ऐतराज नहीं

हुर्रियत से पाकि‍स्‍तान करे बात तो केंद्र सरकार को ऐतराज नहीं
हुर्रियत से पाकि‍स्‍तान करे बात तो केंद्र सरकार को ऐतराज नहीं
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं द्वारा पाकिस्तान के साथ बातचीत पर केंद्र सरकार के रुख में नरमी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार को हुर्रियत नेताओं और पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में ऐतराज नहीं।
लोकसभा में एक जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। और हुर्रियत नेता भारत के नागरिक हैं। लिहाजा वो किसी से भी बातचीत कर सकते हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में तीसरे पक्ष की भूमिका का कोई मतलब नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र के मुताबिक ही होगी। भारत इस मुद्दे पर अपनी भूमिका कई बार साफ कर चुका है।

Friday, 18 March 2016

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा
जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बने गतिरोध के बीच गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सरकार गठन पर दोनों दलों ने अभी तक कोई स्पष्ट एलान नहीं किया है, लेकिन महबूबा के कुछ और दिनों तक दिल्ली में रुकने व जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना से भाजपा-पीडीपी गठबंधन के पुनः सरकार बनाने की उम्मीद बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सब कुछ अनुकूल रहा तो होली से पहले 21 अथवा 22 मार्च को महबूबा बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकती हैं।
गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती गत मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हुई थी। बताया जाता है कि उन्हें दिल्ली में गत एक पखवाड़े से डेरा डाले पीडीपी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा आलाकमान के साथ हुई बातचीत के बाद ही बुलाया था।