Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts
Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts

Monday, 9 May 2016

सार्वजनिक हुई पीएम मोदी की डिग्रियां, भाजपा बोली- देश से माफी मांगे केजरीवाल

सार्वजनिक हुई पीएम मोदी की डिग्रियां, भाजपा बोली- देश से माफी मांगे केजरीवाल
कई दिनों से चले आ रहे विवाद के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्रियों को सार्वजनिक कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से बीए और गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई कर डिग्री हासिल किया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मात्र बारहवीं पास बताते हुए आगे की डिग्रियों को दिखाने की बात कही थी। इसका करारा जवाब देने के लिए भाजपा ने यह बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि दुनिया के सामने देश को शर्मिंदा करने वाले अरविंद केजरीवाल को देश से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने राजनीति का स्‍तर गिरा दिया है।
प्रधानमंत्री के डिग्री को फर्जी कहने की बात को गलत ठहराते हुए अमित शाह ने कहा, ‘केजरीवाल को इस बात का सबूत भेजा जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से बीए व गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की है।

Monday, 2 May 2016

मंत्री अजय चंद्राकर ने रेंजर से कहा- तुमको मार डालूंगा

मंत्री अजय चंद्राकर ने रेंजर से कहा- तुमको मार डालूंगा
मंत्री अजय चंद्राकर ने रेंजर से कहा- तुमको मार डालूंगा
जनकपुर (कोरिया) में लोक सुराग अभियान के दौरान राज्य के कद्दावर कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर एक रेंजर को जान से मारने की धमकी देकर फिर विवादों में फंस गए हैं। मंत्री चंद्राकर फॉरेस्ट एसडीओ के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से नाराज थे। मंत्री चंद्राकर से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया। उनका कहना है- 'मैं ऐसा बोल ही नहीं सकता।' मंत्री का धमकीभरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार लोक सुराज अभियान के तहत रविवार को जनकपुर में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री चंद्राकर विभिन्न् विभागों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान वन अधिकार पट्टा को लेकर मिली शिकायतों की जानकारी के लिए सभा में वन विभाग के अफसर को तलब किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वन विभाग के एक रेंजर को बुला कर मंच पर बैठाया जाता है और माइक दे दिया जाता है। मंत्री चंद्राकर माइक पर ही वन अधिकार पट्टा और तेेंदूपत्ता बोनस वितरण के संबंध में सवाल करते हैं।

Friday, 18 March 2016

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा

जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा
जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार गठन पर शाह से मिलीं महबूबा
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बने गतिरोध के बीच गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सरकार गठन पर दोनों दलों ने अभी तक कोई स्पष्ट एलान नहीं किया है, लेकिन महबूबा के कुछ और दिनों तक दिल्ली में रुकने व जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना से भाजपा-पीडीपी गठबंधन के पुनः सरकार बनाने की उम्मीद बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सब कुछ अनुकूल रहा तो होली से पहले 21 अथवा 22 मार्च को महबूबा बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकती हैं।
गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती गत मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हुई थी। बताया जाता है कि उन्हें दिल्ली में गत एक पखवाड़े से डेरा डाले पीडीपी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा आलाकमान के साथ हुई बातचीत के बाद ही बुलाया था।