Thursday, 7 July 2016

बैतूल में सतपुड़ा डेम के 7 गेट खुले, तीन दर्जन गांव से संपर्क टूटा

बैतूल जिले और आसपास के क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बुधवार की रात सतपुड़ा बांध के सात गेट खोल दिए गए। इससे बांध का पानी कई इलाकों में भर गया और कई गांव का संपर्क दूसरे इलाकों से टूट गया है।
सतपुड़ा डेम में जलस्तर बढ़ने के कारण बुधवार की रात सात गेट खोले गए। रात में ये गेट एक-एक फीट खोले गए थे लेकिन सुबह सात बजे इनकी ऊंचाई दो-दो फीट कर दी गई। इन गेट के माध्यम से बांध से 12000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का पानी छोड़े जाने से तवा नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment