Tuesday, 5 July 2016

यूरो कप: पुर्तगाल-वेल्स मुकाबले में रोनाल्डो और बेल के बीच टक्कर

पुर्तगाल और वेल्स जब यूरो कप फुटबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में बुधवार को आमने-सामने होंगे तो यह वास्तव में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़‍ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैरेथ बेल के बीच टक्कर होगी।
रीयल मैड्रिड और दुनिया के दो सबसे महंगे खिलाड़‍ियों रोनाल्डो और बेल पर उनके देशों की उम्मीदें टिकी रहेंगी। छह सप्ताह पहले इन दोनों ने एकसाथ मिलकर तीन सालों में दूसरी बार रीयल मैड्रिड का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने का जश्न मनाया था। बेल भले ही रोनाल्डो से ज्यादा कीमत पर स्पेनिश क्लब से जुड़े थे, लेकिन क्लब में उनका दर्जा पुर्तगाली खिलाड़ी के बाद ही आता है। बेल के पास इस टैग को बदलने का सुनहरा मौका रहेगा।

No comments:

Post a Comment