Thursday, 7 July 2016

जदयू नेता ने स्मृति ईरानी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदला जाना देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्मृति ईरानी का पोर्टफोलियो बदले जाने पर जदयू सांसद अली अनवर ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।
अली अनवर से जब एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ स्मृति को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है, कम से कम तन ढंकने के काम आएगा। वो विवाद ही पैदा कर रही थीं। हालांकि, बाद में अली अनवर ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी और कहा कि उनकी पार्टी जदयू की तरफ से इस मसले पर कुछ नहीं कहा गया है।
इससे पहले स्मृति ने बुधवार को कपड़ा मंत्रालय ज्वॉइन करने के वक्त पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

No comments:

Post a Comment