Thursday, 7 July 2016

'सुल्तान' ने ईद के पहले ही कमा लिए 36.54 करोड़ रुपए

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्सऑफिस पर पहले दिन ही छा गई। फिल्मों के ट्रेड जानकार यह बात मानकर चल रहे थे कि हो सकता है कि फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ले। यह आंकड़ा 42 करोड़ रुपए का माना जा रहा था। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
जानकारी के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए की कमाई की। सलमान खान की फिल्मों की ओपनिंग के लिहाज से देखा जाए तो 'सुल्तान' का नंबर दूसरा है। कारण कि सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को पहले दिन 40.35 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी। यह सबसे बड़ी ओपनिंग में शुमार है। इसके बाद 'सुल्तान' का नाम है।

No comments:

Post a Comment