Thursday, 7 July 2016

मोजाम्बिक में पीएम का हुआ भव्‍य स्‍वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले दिन गुरुवार को मोजाम्बिक पहुंचे। पीएम मोदी अल सुबह मोज‍ाम्बिक पहुंचे। 34 साल बाद पीएम मोदी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक गए हैं। यहां पहुंचने के बाद पीएम ने कुछ सयम आराम किया जिसके बाद उनका औपचारिक रूप से स्‍वागत किया गया।
स्‍वागत के बाद पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में हिस्‍सा लिया।
इससे पहले मोदी बुधवार रात दिल्‍ली से विशेष विमान से अपनी यात्रा पर रवाना हुए। पांच दिनों की इस यात्रा के दौरान पीएम मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान पेट्रोलियम, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

No comments:

Post a Comment