Sunday, 26 June 2016

एक लाख आबादी वाले सभी शहरों में खुलेंगे 3 रेडियो स्टेशन : राठौड़

निजी एफएम रेडियो के मुकाबले विविध भारती को अधिक लोकप्रिय बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नया प्रयोग करने जा रहा है। इसके लिए देश के एक लाख आबादी वाले सभी शहरों में 3 रेडियो स्टेशन खोले जाएंगे।
ये बातें केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नईदुनिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्राइवेट एफएम रेडियो सिर्फ शहरों तक सीमित है, जिनका कवरेज एरिया सिर्फ 50 किमी ही होता है। जबकि विविध भारती शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी चलता है। इसका कवरेज एरिया भी अधिक दूर तक रहता है। उन्होंने कहा कि अभी देश की 40 प्रतिशत आबादी विविध भारती को सुन पा रही है।

No comments:

Post a Comment