![]() |
| माओवादियों ने रायनार के पास यात्री बस रोकी |
अबूझमाड़ के ओरछा मार्ग पर रायनार के पास हथियार बंद 25 से 30 माओवादियों ने सुबह करीब 6 बजे यात्री बस को रोका।
नक्सलियों ने इसके बाद बस की तलाशी लेकर बस के सामने अपना बैनर बांध दिया। नक्सलियों ने आमदई घाटी की लौह अयस्क खदान को लेकर अपना विरोध जताया है।
बैनर में ग्रीन हंट आपरेशन बंद करने और बस्तर में हवाई हमले का विरोध किया गया है। माओवादियों द्वारा करीब 1 घंटे तक बस को रोकने के कारण यात्री दहशत में रहे । इस घटना के बाद दहशत के कारण अबूझमाड़,ओरछा निकलने वाली अन्य यात्री बस मुख्यालय नहीं पहुंच पाई।
Read More - माओवादियों ने रायनार के पास यात्री बस रोकी

No comments:
Post a Comment