![]() |
| पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी |
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मामले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर इंटरपोल ने हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
इस मामले में इंटरपोल ने मसूद अजहर के समेत कुल तीन के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।
एनआईए ने जुटाए सबूत
सूत्रों की माने तो नेशनल इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कई अहम सबूत जुटाए हैं। आतंकियों के हैंडलर कासिफ जान के खिलाफ भी कई सबूत जमा किए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट से आतंकियों की मूवमेंट के सबूत मिले हैं। एफबीआई ने आतंकियों की मूवमेंट की पुष्टि भी की है। यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने मसूद को फोन किए थे।

No comments:
Post a Comment