![]() |
| जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी अल्टो 800 फेसलिफ्ट |
मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट कार अल्टो 800 का फेसलिफ्ट एडिशन लॉन्च करने वाली है। पिछले कुछ दिनों में इस कार की कई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं।
माना जा रहा है कि यह कार मई महीने में ही लॉन्च की जाएगी। इन तस्वीरों को देखने से यह तो पता चलता है कि कार के फ्रंट डिजाइन में बदलाव किया गया है।
नई हेडलाइट, येलो लैंस टर्न इंडिकेटर, छोटा फ्रंट ग्रिल और नया बम्पर लगाया गया है। हालांकि, कार के रियर और साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट पावर विंडो और ऑडियो हेड यूनिट के साथ यूएसबी, एयूएक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। लेकिन सीडी प्लेयर नहीं लगाया गया है।

No comments:
Post a Comment