Showing posts with label Pathankot Attack. Show all posts
Showing posts with label Pathankot Attack. Show all posts

Tuesday, 17 May 2016

पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
पठानकोट हमलाः मसूद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मामले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर इंटरपोल ने हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
इस मामले में इंटरपोल ने मसूद अजहर के समेत कुल तीन के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।
एनआईए ने जुटाए सबूत
सूत्रों की माने तो नेशनल इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कई अहम सबूत जुटाए हैं। आतंकियों के हैंडलर कासिफ जान के खिलाफ भी कई सबूत जमा किए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट से आतंकियों की मूवमेंट के सबूत मिले हैं। एफबीआई ने आतंकियों की मूवमेंट की पुष्टि भी की है। यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने मसूद को फोन किए थे।

Tuesday, 3 May 2016

पठानकोट हमले को लेकर स्थायी समिति ने खुफिया तंत्र में बताई खामियां

 पठानकोट हमले को लेकर स्थायी समिति ने खुफिया तंत्र में बताई खामियां
 पठानकोट हमले को लेकर स्थायी समिति ने खुफिया तंत्र में बताई खामियां
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की पूर्व जानकारी से एयरबेसकर्मी पूरी तरह अंजान थे। उन्हें एयरबेस पर आतंकी हमले की जानकारी हमले वाले दिन को सुबह मिली थी। गृहमंत्रालय से जुड़ी स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि कंमेटी ने एयरफोर्स एयरबेस के अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तार में बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि आतंकी हमले की जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से नहीं मिली थी। बल्कि दिल्ली एयरफोर्स की तरफ से ये जानकारी मिली की पठानकोट बेस पर आतंकी हमला हो गया है।
प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि ये कैसे संभव है कि पठानकोट बेस पर किसी भी हमले के पुख्ता अलर्ट के बाद बेस पर हमला हो गया। उन्होंने कहा कि आतंकी वारदात के होने से एक बात तो साफ है कि सुरक्षा और खुफिया एंजेंसियों के बीच तालमेल की कमी थी। भट्टाचार्य ने कहा कि हाल ही स्थायी समिति के दौरे में ये बात सामने आयी है कि अभी भी एयरबेस की सुरक्षा चाकचौबंद नहीं है।