Friday, 20 May 2016

सिंहस्थ से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

सिंहस्थ से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
सिंहस्थ से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
उज्जैन सिंहस्थ से स्नान कर रतलाम लौेटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रात: 6 बजे के लगभग बड़नगर उज्जैन मार्ग पर ग्राम मौलाना के निकट कार एमपी 43 सी 4284 का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को उपचार हेतु इंदौर भेजा गया है।
पुलिस एएसआई सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया के गाड़ी के चालक द्वारा रांग साइड से ओवर टेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई । तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों की बड़नगर चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हुई ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल रूद्राक्ष पिता मनमोहन दवे 13 वर्ष निवासी रतलाम को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इंदौर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृत लोगों में आशा शर्मा पति रवींद्रकुमार 60 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रतलाम ,प्रभा दवे पति प्रेम दवे 50 वर्ष देवनारायण नगर रतलाम तथा अभय मिश्रा पिता देवनाथ मिश्रा 15 वर्ष निवासी माता मंदिर के पास रतलाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment