Friday, 20 May 2016

केंद्र ने अध्यादेश को दी मंजूरी, एक साल के लिए टलेगा NEET

केंद्र ने अध्यादेश को दी मंजूरी, एक साल के लिए टलेगा NEET
केंद्र ने अध्यादेश को दी मंजूरी, एक साल के लिए टलेगा NEET
देशभर में कॉमन मेडिकल टेस्ट यानि NEET (नीट) पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार ने इसे अगले साल तक टालने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यों के बोर्ड को एक साल तक नीट से छूट मिल गई है।
गौरतलब है कि नीट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कई राज्यों ने विरोध किया है। इसी के बाद इस मामले को लेकर विशेष आदेश लाने की बात कही गई थी, जिसे शुक्रवार की सुबह कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। उधर याचिकाकर्ताओं के वकील अमित कुमार ने कहा है कि कैबिनेट के इस अध्यादेश के खिलाफ वह 24 जुलाई से पहले सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश के खिलाफ पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। उनका आरोप है कि कई नेता निजी मेडिकल कॉलेजों में गोरखधंधा कर रहे हैं और ऐसे में नीट पर अध्यादेश देश के खिलाफ होगा। केजरीवाल ने चिट्ठी में यह भी कहा है कि अध्यादेश लाने का मतलब है कि सरकार काला धन रखने वालों के साथ है।

No comments:

Post a Comment