Thursday, 12 May 2016

बम डिफ्यूज करते शहीद हो गया सैकड़ों जान बचाने वाला हीरो

बम डिफ्यूज करते शहीद हो गया सैकड़ों जान बचाने वाला हीरो
बम डिफ्यूज करते शहीद हो गया सैकड़ों जान बचाने वाला हीरो
बम से खेलना उनकी फितरत थी। बम से उन्हें डर नहीं लगता था बल्कि जैसे ही पता चलता कि कहीं बम है तो तुरंत भागे-दौड़े जाते और बम को डिफ्यूज करते। यह कहानी नहीं, हकीकत है उस जवान की, जो अंतिम दम तक बम से ही खेलता रहा और बम डिफ्यूज करते ही जंगलवार कॉलेज का यह हीरो शहीद हो गया।
जंगलवार कॉलेज के बम विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह बुधवार सुबह 8 बजे डीएसपी रैंक के कुछ नव प्रशिणक्षार्थियों को बम की तकनीक समझा रहे थे। डेमो के लिए उन्होंने जीवित बम फेंका जिसे फटना था, लेकिन नहीं फटा। उसे देखने के लिए नरेंद्र बम की ओर बढ़े और जैसे ही झुके बम फट गया।
स्प्रिंटर तेजी से निकलकर उनके दाहिनी आंख से होते हुए सिर में जा घुसा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नरेंद्र सिंह को तत्काल शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका शव हेलिकॉप्टर से गृहग्राम डिडवाना,नागौर (राजस्थान) भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment