![]() |
| निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में सड़क हादसे में मौत |
निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हुई। दुर्घटना के बाद बाबा को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बाबा के निधन से देश-विदेश में रहने वाले उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्विटर के जरिए लिखा है, "बाबा की मौत इस देश के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने देश के लोगों के लिए बहुत सेवा की। "

No comments:
Post a Comment