![]() |
| निसान ने पेश की अपनी नई एसयूवी किक्स |
निसान मोटर्स ने अपनी नई ग्लोबल एसयूवी किक्स पर से परदा उठा दिया है। 2 मई 2016 को इसे पूरी दुनिया में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को बतौर कॉन्सेप्ट कार, 2014 में पेश किया जा चुका है।
किक्स को सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी भी कहा जा सकता है।
निसान ने किक्स का प्रॉडक्शन इसी साल जनवरी में शुरू किया है। कंपनी ने ब्राजील के शहर रियो डी-जनेरियो में इस एसयूवी को पेश किया है और 2016 के ओलिंपिक्स के लिए इसे ऑफिशिएल कार भी घोषित किया गया है।
हालांकि कंपनी ने कार की ज्यादा डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है यही वजह है किक्स एसयूवी के इंटीरियर्स तथा इंजन के बारे में कोई सूचना नहीं है। किक्स एसयूवी का प्रॉडक्शन वी-प्लेटफॉर्म पर किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर माइक्रा तथा सनी को भी बनाया गया है।
Read More - निसान ने पेश की अपनी नई एसयूवी किक्स

No comments:
Post a Comment