Tuesday, 26 April 2016

महिंद्रा ने पेश किया स्कॉर्पियो का एडवेंचर एडिशन

महिंद्रा ने पेश किया स्कॉर्पियो का एडवेंचर एडिशन
महिंद्रा ने पेश किया स्कॉर्पियो का एडवेंचर एडिशन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एसयूवी स्कॉर्पियो का लिमिटेड एडवेंचर एडिशन पेश किया है। यह टॉप-वेरिएंट S10 में उपलब्ध है और इसे एडवेंचर थीम पर तैयार किया गया है।
इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एडवेंचर एडिशन के सिर्फ 1000 यूनिट ही बेचे जाएंगे।
इसके नए फीचर्स में गन मेटल एलॉय व्हील, साइड इंडिकेटर के साथ ओरआरवीएम, स्टाइलिश स्मोक्ड टेल लैंप और व्हाइट डुअल-टोन एक्सटीरियर और एडवेंचर ग्राफिक्स शामिल है।
स्कॉर्पियो एडवेंचर के इंटीरियर में भी काफी नए बदलाव किए गए हैं। अब आपको इसमें फॉक्स लेदर सीट, लेदर स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर तथा रियर व्यू कैमरा प्रमुख हैं। लिमिटेड एडिशन स्‍कॉर्पियो में 2-व्हील ड्राइव व 4-व्हील ड्राइव का विकल्‍प दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment