![]() |
| ऊर्जा प्रधान ग्रह-नक्षत्रों के कारण मौसम के तेवर तीखे |
अप्रैल में पड़ रही रिकार्ड तोड़गर्मी का कारण जहां मौसम वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग व अलनीनो को बता रहे हैं, ज्योतिषियों का कहना है कि आकाश मंडल में ऊर्जा प्रधान ग्रह-नक्षत्रों के प्रबल होने से तेज गर्मी पड़ रही है। यह स्थिति तब तक रहेगी जब तक आकाश मंडल में ऊर्जा के कारक ग्रह विद्यमान रहेंगे। आम लोगों के लिए खुशी की बात यह है कि जिस तरह तेज गर्मी पड़ रही है उसी तरह आने वाले मानसून में बेहतर बारिश होगी और फसल अच्छी होगी।
मेष राशि में सूर्य लग्नस्थ
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की तपन व तेज गर्मी का निर्धारण गोचर में ग्रहों की स्थिति और प्रतिदिन आकाश में विद्यमान रहने वाले नक्षत्रों के आधार पर होता है। ग्रह व नक्षत्र के आधार पर गर्मी बढ़ती और घटती है। वर्तमान में प्रातःकालीन गोचर में सूर्य उच्च का होकर मेष राशि में लग्नस्थ है, जो तापमान को बढ़ाने का कारक है।

No comments:
Post a Comment