![]() |
| पी2पी लेंडिंग के लिए आरबीआई बनाएगा नियम |
भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही पीयर-टू-पीयर (पी2पी) लेंडिंग पर कंसेप्ट पेपर लाएगा। आरबीआई इस पर नियमों को अंतिम रूप देने से पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी से भी परामर्श करेगा।
पी2पी लेंडिंग कर्ज लेने-देने का नया मॉडल है जिसके तहत पी2पी लेंडिंग कंपनियां फाइनेंसिंग कंपनियों, दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों और यहां तक कि सामान्य लोगों के बीच संपर्क कराने और कर्ज के लेनदेन के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करने में मदद देती हैं। हालांकि कर्ज और ब्याज का लेनदेन कर्ज के लेनदार और देनदार के बीच ही होता है।
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने एक उद्योग संगठन द्वारा एनबीएफसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि जल्दी ही आरबीआई पी2पी लेंडिंग पर कंसेप्ट पेपर अपनी वेबसाइट पर लोड करेगा और आम लोगों के अलावा सभी पक्षों से सुझाव मांगेगा। इसके अलावा वह सेबी से भी परामर्श करेगा। इसके बाद ही नियम तैयार करेगा।
Read More - पी2पी लेंडिंग के लिए आरबीआई बनाएगा नियम

No comments:
Post a Comment