Monday, 11 April 2016

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल
दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल
जिले के कटेकल्याण थाना अंतर्गत कनकीपारा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया। घायल नक्सली को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल नक्सली का नाम पाण्डु बताया गया है, जो नक्सलियों की 24 नंबर प्लाटून का सदस्य है। वह मेलवाड़ा में सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए धमाके में शामिल था। जिससे वारदात के कई राज खुल सकते हैं।
डीआरजी और जिला बल की कार्रवाई में यह नक्सली पकड़ाया। गोली उसकी पिंडली को चीरते हुए बाहर निकल गई। सूचना मिलते ही एडिशन एसपी भी मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ स्थल से एक भरमार बंदूक और तीर-धनुष भी बरामद किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment