नागपुर। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को
विदर्भ के चंद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। वह यहां पर भाजपा के
सांसद हंसरा अहीर के लिए प्रचार करने आए हैं। मोदी ने यहां पर माओवादियों से हथियार
डालकर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की।
अपनी चिर-परिचित शैली में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना
साधते हुए कहा कि वह महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश
भर के आंकड़ों में महिलाओं का शोषण सबसे अधिक कांग्रेस शासित राज्यों में होता है। इस
सरकारी आंकड़ों में कहीं भी भाजपा शासित राज्य नहीं है। उन्होंने इस मौके पर दिल्ली
गैंगरेप का भी जिक्र करते हुए निर्भया फंड पर भी चुटकी ली।
भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने कहा पिछले बजट में निर्भया के लिए एक
हजार करोड़ की घोषणा करने वाली केंद्र सरकार ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया। उन्होंने
सोनिया गांधी इस बाबत जवाब भी मांगा। मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस लोगों की आंखों में
धूल नहीं बल्कि पार्लियामेंट में मिर्च झोंकती है।
इसके अलावा मोदी रविवार से थ्रीडी प्रचार के जरिए अपना दायदा बढ़ाने
जा रहे हैं। होलोग्राफिक प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी के जरिए महाराष्ट्र के दस जगहों पर
एक साथ दिखाई देंगे। मुंबई में रविवार को होने वाली रैली में भी इस थ्रीडी प्रचार की
एक झलक दिखाई देगी।
इस तरीके को मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव में सफलतापूर्वक आजमा चुके
हैं। पार्टी के नेता विनोट तावडे के मुताबिक मोदी की रैली की बढ़ती मांग को देखते हुए
मुंबई, सोलापुर, भिवंडी, अकोला, गोंडिया, वर्धा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और चिमूर
में इस तरह की रैली का इंतजाम किया गया है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Source: Lok Sabha Elections 2014
No comments:
Post a Comment