नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आप ने गुरुवार को अपना राष्ट्रीय घोषणा
पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में जनलोकपाल विधेयक, अदालत कक्षों में सीसीटीवी
कैमरे लगाने और चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 से 21 साल करने सहित कई और वादे किए गए
हैं। इस मौके पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शक्ति का विकेंद्रीकरण, तय
समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिटिजन चार्टर और अच्छा प्रशासन देना पार्टी की
प्राथमिकता में शामिल है।
अपने घोषणा पत्र में आप ने अगले पांच सालों में देशभर में न्यायाधीशों
की संख्या दोगुनी करने का भी वादा किया है। इसके अलावा पुलिस विभाग में जांच करने और
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग शाखाएं बनाने को भी कहा गया है। केजरीवाल
ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही को तय किया जाना बेहद जरूरी है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Source: Lok Sabha Elections 2014
No comments:
Post a Comment