Showing posts with label i10grand. Show all posts
Showing posts with label i10grand. Show all posts

Friday, 27 May 2016

आई10 ग्रैंड का स्पेशल एनीवर्सिरी एडिशन

हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय कार बाजार में प्रवेश की 20वीं सालगिरह के मौके पर आई10 ग्रैंड का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया है।
2014 में कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार पाने वाले हुंडई के इस मॉडल का पेट्रोल वर्जन 5.68 लाख में और डीजल वर्जन 6.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर दिल्ली में उपलब्ध होगा।
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स व मार्केटिंग राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रैंड आई10 देश में ट्रेंडसेटर मानी गई है। भारत में तीन लाख से भी अधिक उपभोक्ता इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।