Showing posts with label Hyundai. Show all posts
Showing posts with label Hyundai. Show all posts

Friday, 27 May 2016

आई10 ग्रैंड का स्पेशल एनीवर्सिरी एडिशन

हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय कार बाजार में प्रवेश की 20वीं सालगिरह के मौके पर आई10 ग्रैंड का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया है।
2014 में कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार पाने वाले हुंडई के इस मॉडल का पेट्रोल वर्जन 5.68 लाख में और डीजल वर्जन 6.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर दिल्ली में उपलब्ध होगा।
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स व मार्केटिंग राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रैंड आई10 देश में ट्रेंडसेटर मानी गई है। भारत में तीन लाख से भी अधिक उपभोक्ता इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

Tuesday, 10 May 2016

भारतीय सड़कों पर फिर दौड़ेगी हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो!

भारतीय सड़कों पर फिर दौड़ेगी हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो!
भारतीय सड़कों पर फिर दौड़ेगी हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो!
हुंडई की मशहूर कार सैंट्रो एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर सकती है। इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने 2014 में सैंट्रो मॉडल बंद कर दिया गया था।
सैंट्रो ने पहली बार 1998 में भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। इसे काफी पसंद किया गया। एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में इस मॉडल ने जबरदस्त पकड़ बना ली थी। लेकिन, 16 साल बाद कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हुंडई सैंट्रो के नए मॉडल पर साउथ कोरिया में काम चल रहा है। अगले 2 साल के भीतर यह कार एक बार फिर भारत में वापसी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों की मांग पर कंपनी इस कार को दोबारा लॉन्च करने पर विचार कर रही है।