Showing posts with label Yamaha Motor Company. Show all posts
Showing posts with label Yamaha Motor Company. Show all posts

Friday, 22 April 2016

यामाहा ने उतारा लड़कों का रियल नेक्स्ट-जेन स्कूटर सिग्नस रे-जेडआर

यामाहा ने उतारा लड़कों का रियल नेक्स्ट-जेन स्कूटर सिग्नस रे-जेडआर
यामाहा ने उतारा लड़कों का रियल नेक्स्ट-जेन स्कूटर सिग्नस रे-जेडआर
यामाहा ने गुरुवार को सिग्नस रे-जेडआर स्कूटर लॉन्च किया। दिल्ली में इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 52 हजार और डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 54,500 रुपए है।
सिग्नस रे-जेडआर को लड़कों के लिए रियल नेक्स्ट-जेन स्कूटर करार दिया गया है। यह मई से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसमें 113 सीसी एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन है। यह एसओएचसी, 2-वाल्व ब्लू कोर इंजन है, जो अधिकतम 7बीएचपी पावर और 8.1 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
यह 103 किलो का हल्का स्कूटर है। इस वजह से माइलेज 66 किलोमीटर प्रति लीटर है। सीट के नीचे 21 लीटर का बड़ा स्टोरेज, ट्यूबलेस टायर और बिलकुल नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसकी खासियत है। सिग्नस रे-जेडआर की लांचिंग के साथ ही भारतीय बाजार में यामाहा के कुल चार स्कूटर हो गए हैं।

Thursday, 14 April 2016

यामाहा ने लॉन्च की 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स

यामाहा ने लॉन्च की 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स
यामाहा मोटर इंडिया ने गुरुवार को 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स लॉन्च की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46,400 रुपए रखी गई है। इसे यामाहा क्रक्स और यामाहा वाईबीआर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया है।
हालांकि यामाहा सैल्यूटो आरएक्स यामाहा सैल्यूटो 125 की तरह दिखती है, लेकिन इसमें 110 सीसी का 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है। यह इंजन 7.4 बीएचपी पावर और 8.5 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स है।
कंपनी का दावा है कि इस बाइक के इंजन और फ्रेम काफी हल्के हैं, जिसकी वजह से माइलेज ज्यादा है। यामाहा सैल्यूटो आरएक्स का वजन महज 98 किलो है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 82 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक अब्जॉरबर, फ्रंट-रियर ड्रम ब्रेक और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। यह बाइक कंपनी की ब्लू कोर टेक्नोलॉजी से लैस है, जो आमतौर पर यामाहा की महंगी बाइक में देखी जाती है।