Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Monday, 2 May 2016

मैन्युफैक्चरिंग 4 महीनों के न्यूनतम स्तर परः पीएमआई

मैन्युफैक्चरिंग 4 महीनों के न्यूनतम स्तर परः पीएमआई
मैन्युफैक्चरिंग 4 महीनों के न्यूनतम स्तर परः पीएमआई
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां अप्रैल में 4 महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गईं। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक नए ऑर्डर में ठहराव इसकी वजह है। मार्च में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति अच्छी रही थी।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रदर्शन का समग्र संकेत देने वाला निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में घटकर 50.5 पर आ गया, जो मार्च में 52.4 पर था। यह पिछले चार महीने की सबसे कमजोर स्थिति है। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना विस्तार का, जबकि इससे नीचे जाना गिरावट का संकेत है।
रिपोर्ट की लेखक और मार्किट की अर्थशास्त्री पॉलियाना डी. लीमा ने कहा, 'भारत के लिए पीएमआई आंकड़ा उत्पादन विस्तार में सुस्ती का संकेत है। मार्च में मजबूत ग्रोथ के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है, जो संकेत देता है कि नए ऑर्डर के मामले में ग्रोथ थम सी गई है।

Thursday, 14 April 2016

यामाहा ने लॉन्च की 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स

यामाहा ने लॉन्च की 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स
यामाहा मोटर इंडिया ने गुरुवार को 110 सीसी की नई बाइक सैल्यूटो आरएक्स लॉन्च की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46,400 रुपए रखी गई है। इसे यामाहा क्रक्स और यामाहा वाईबीआर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया है।
हालांकि यामाहा सैल्यूटो आरएक्स यामाहा सैल्यूटो 125 की तरह दिखती है, लेकिन इसमें 110 सीसी का 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है। यह इंजन 7.4 बीएचपी पावर और 8.5 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स है।
कंपनी का दावा है कि इस बाइक के इंजन और फ्रेम काफी हल्के हैं, जिसकी वजह से माइलेज ज्यादा है। यामाहा सैल्यूटो आरएक्स का वजन महज 98 किलो है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 82 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक अब्जॉरबर, फ्रंट-रियर ड्रम ब्रेक और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। यह बाइक कंपनी की ब्लू कोर टेक्नोलॉजी से लैस है, जो आमतौर पर यामाहा की महंगी बाइक में देखी जाती है।

भारतीय मंच से दुनिया को दिखाई गई डैटसन रेडी-गो, लांचिंग जून में

भारतीय मंच से दुनिया को दिखाई गई डैटसन रेडी-गो, लांचिंग जून में
भारतीय मंच से दुनिया को दिखाई गई डैटसन रेडी-गो, लांचिंग जून में
निसान की मालिकाना हक वाली कंपनी डैटसन ने गुरुवार को भारत में अपनी नई कार डैटसन रेडी-गो का ग्लोबल डेब्यू किया। भारत में कंपनी की यह तीसरी कार होगी।
डैटसन रेडी-गो की बुकिंग इसी साल 1 मई से शुरू होगी और जून के पहले हफ्ते इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। डैटसन रेडी-गो रेनो-निसान के सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर तैयार की ई है। इसी प्लेटफॉर्म से रेनो क्विड भी आई है। भारतीय बाजार में डैटसन रेडी-गो की सीधी प्रतिस्पर्धा मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और हुंडई ईऑन से होगी। इसकी कीमत 2.5 से लेकर 3.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है।
कंपनी की लाइन-अप में डैटसन रेडी-गो को सबसे नीचे रखा जाएगा। इस कार को तमिलनाडू स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कार की कीमत काफी आक्रामक रखी जाएगी। कीमत रेनो क्विड के मुकाबले कम होगी। डैटसन रेडी-गो सबसे पहले 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाई गई थी।